Maharajganj News

घर से ज्वेलरी समेत लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में सोमवार की देर रात्रि चोरों ने एक घर से ज्वेलरी समेत करीब 5-6 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी घरवालों को उस वक्त हुई जब सुबह कमरे में बिखरे पड़े सामान को देखा।गृहस्वामी तारकेश्वर शर्मा ने बताया कि एक वृद्ध महिला को छोड़ घर के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। तभी चोरों ने मौका का फायदा उठाया और देर रात्रि छत से सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरकर बारी-बारी से सभी कमरे की तलाशी ली। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं मकान से तकरीबन सौ कदम की दूरी पर मंगलवार की सुबह चोरी की हुई लावारिस की हालत में अटैची बरामद की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026