परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी वह ईशोपुर गांव के बीचों-बीच मुख्य सड़क पर बुधवार के दोपहर बाइक पर तीन सवार अपराधियों ने एक वृद्ध को अकेला देख हाईजैक कर लिया व चाकू से तबा-तोड़ हमला बोल दिया. जिससे वृद्ध गंभीर रुप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया. इधर बाइक पर सवार तीनों अपराधी अपने को घिरते देख सीवान की तरफ फरार हो गए. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन हुआ है. वहीं आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध को सिसवन के रेफरल अस्पताल ले गए.
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसकी नाजुक स्थिति बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के जई छ्परा गांव निवासी बृजनंदन पांडे के पुत्र देवेंद्र पांडे बताया जाता है. वे नोनिया पट्टी गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां से ईशोपुर के रास्ते जई छ्परा जा रहे थे. इसी दरमियान घटना को अंजाम दिया गया. इधर घायल पांडे द्वारा सिसवन थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…