परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा में कोचिंग पढ़कर घर आ रहे छात्र को दबंगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है. बताते चले थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव निवासी रीतेश कुमार ने गांव के ही मुन्ना कुमार, विवेक कुमार, सुधीर कुमार, मदन कुमार एवं एक अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था.
इसी बीच सड़क पर बारिश के पानी का छींटा साइकिल से पड़ गया. जिसके बाद उक्त सभी लोगों ने मेरे साथ मारपीट करने लगे. लाठी, डंडा से मारकर घायल कर दिया. घायल अवस्था मे परिजनों द्वारा छात्र को इलाज के लिए दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायल छात्र का इलाज हुआ. उधर आवेदन मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…