परवेज़ अख्तर/सीवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर गांव के समीप एक बाइक सवार युवक ने वृद्ध महिला को रौंद दिया।जहां मौके पर ही महिला की मौत हो गई.मृतक की पहचान झुनापुर गांव निवासी राजबल्ली मांझी की पत्नी के रूप में की गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला खेत में जा रही थी तभी झुनापुर और महुआरी गांव के बीच तेज रफ्तार अपाची सवार युवक ने विपरीत दिशा में आकर महिला को रौंद दिया.
जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गया.लेकिन मौका पाकर बाइक चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया.घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…