स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
परवेज़ अख्तर/सीवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के पुलिया के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक सदीद तौर पे जख्मी हो गये.घायल युवकों की पहचान छपरा जिले के साढ़ा निवासी हरपाल सिंह के पुत्र शंकर कुमार व सोनू कुमार के रूप में की गई.वहीं एक अन्य की पहचान खबर प्रेषण तक नहीं हो सकी.घटना के संबंध में घायल शंकर कुमार ने बताया कि हम लोग नल जल योजना की काम करते हैं.
मैं और सोनू एक बाइक पर सवार होकर अफ़राद की तरफ से जा रहे थे अभी हम लोग कर्णपुरा गांव के पुलिया के समीप ही पहुंचे थे.तब तक एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक विपरीत दिशा में आकर टक्कर मार दिया.जिससे मैं व सोनू कुमार और टक्कर मारने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से हम तीनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया जहां इलाज चल रहा है.वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जो युवक विपरीत दिशा में जाकर हमारी बाइक में टक्कर मारा है.उसकी हालत गंभीर है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है.पुलिस घायल की पहचान में जुटी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…