Siwan News

सिवान में बाइक सवार तीन की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान :- सिवान के असांव थाना के त्रिकालपुर मोड़ समीप रविवार की रात लगभग ग्यारह बजे तिलक समारोह से लौटने के क्रम में एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई और पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में दोनों घायलों की भी मौत हो गई। मृतक तीनों युवक मैरवा के इंग्लिश गांव के थे। इधर सोमवार की सुबह जब तीनों मृतकों का शव एक साथ उनके गांव पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतकों में अभिषेक कुमार गोंड़ (20), सावन चौहान (24), विद्यार्थी चौहान (20) शामिल हैं। बताया जाता है कि मरैवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव लालजी चौहान की बेटी का तिलक रघुनाथपुर थाना के रकौली गांव के अर्जुन चौहान के घर आया था। तिलक समारोह में आए तीनों युवक भोजन करने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर घर को निकल पड़े। इसी बीच तेज गति से बाइक चलाने के कारण कशिला-त्रिकालपुर मोड़ के समीप सड़क के किनारे बिजली पोल से इनकी बाइक टकरा गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण तीनों युवक सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। इस घटना में बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बाइक की टक्कर से बिजली का पोल भी गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में दोनों घायलों ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026