Siwan News

कथित वीडियो को ले सांसद-एमएलसी आमने सामने​

परवेज़ अख्तर/सिवान :- दो दिन पूर्व दुष्कर्म की एक पीड़िता के परिजनों द्वारा आरोपितों को बचाने का आरोप सांसद पर लगाने का कथित वीडियो वायरल किया गया था। जिस पर सांसद ने अपने विरोधियों पर साजिश के तहत परिजनों को बहला फुसला कर इस तरह के आरोप लगाने की बात मीडिया में कही थी। सोमवार को एक बार फिर से सांसद ओमप्रकाश यादव ने मीडिया के समक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों को विरोधियों की साजिश बताते हुए कहाकि मुझे एक षड्यंत्र के तहत फंसाने की और मेरी छवि जनता के बीच में खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इशारों इशारों में एमएलसी टुन्ना पांडेय पर सोलर लाइट बांटने की बात कही। उन्होंने कहाकि टुन्ना पांडेय के भाई के चुनाव में हार जाने के बाद से ही वह मुझे फंसाने की साजिश में लगे रहते हैं। इसके बाद एमएलसी ने देर शाम एमएलसी टुन्ना पांडेय ने प्रेस वार्ता कर सांसद पर जमकर बोल छोड़े। उन्होंने सार्वजनिक मंच से ही सांसद को अपशब्द तक डाला और कहाकि वह मुझे पार्टी से निष्कासित करने की बात को जनता के बीच जाकर कहते हैं। अगर ऐसा है तो वह पार्टी का लेटर दिखाए अगर पार्टी द्वारा मुझे निष्कासित किए जाने का पत्र जारी किया गया होगा तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। उन्होंने सांसद पर आरोप लगाते हुए कहाकि अपनी जीत के लिए सांसद ने चंदा बाबू के बेटे की हत्या करवा दी। मंच पर चढ़वा कर चंदा बाबू से भाषण दिलवाया। यह पूरा सिवान जान चूका है कि सांसद सिर्फ जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं। अगर सिवान में राजनीति के तहत लोगों की हत्याएं हुई हैं तो उसके पीछे कहीं ना कहीं सांसद का षड्यंत्र है। इसकी जांच की जाए। वहीं उन्होंने कहाकि सांसद ने नौतन की घटना में जिस तरह का कार्य किया है वह शर्मसार है। सांसद से ऐसी उम्मीद जनता को नहीं है इसका परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026