परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई मंदिर के समीप एसएच 73 पर बुधवार की रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा घायल हो गया। दोनों बाइक से बड़हरिया प्रखंड के पुरैना गांव में बरात जा रहे थे। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी मुनीलाल राम का पुत्र प्रेमचंद राम ( 45) के रूप में हुई है, जबकि घायल भी इस गांव के प्रकाश मांझी का पुत्र प्रमोद कुमार मांझी ( 28) है। इसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेमचंद राम एवं प्रमोद कुमार मांझी गांव के सिपाही राम के पुत्र की बरात बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में मंदिर के पास एसएच 73 पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से प्रेमचंद राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…