परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के भरौली पंचायत के वार्ड नंबर 12 में नल जल योजना तथा शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वार्ड में आजतक न शौचालय का निर्माण हुआ और न ही नल जल योजना का कार्य धरातल पर उतरा। वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव तथा बीडीओ के मिलीभगत से सभी योजनाएं कागज में सिमट कर रह गई है तथा योजनाओं का पैसा उठा लिया गया। ग्रामीण सुनील यादव, रवींद्र यादव तथा गीता देवी ने आरोप लगाया कि वार्ड में मात्र एक शौचालय का निर्माण हुआ है जबकि बीडीओ ने पूरे पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया है। ग्रामीण रमेश यादव ने कहा कि सरकार के सारी योजनाओं का वार्ड में बंदरबांट हो गया है। नल जल से एक बूंद भी पानी किसी व्यक्ति के घर नहीं पहुंचा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…