Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक की जमकर की पिटाई

परवेज अख्तर/सीवान :- बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के बरहनी स्थित शिव मंदिर के पास की है। जहां अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद आस-पास के लोग ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे की इसी बीच रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि मृतक बरहनी गांव के सुदर्शन महतो मृतक का पुत्र कुंवरजीत महतो उर्फ होदर था। उन्होंने बताया कि बरहनी शहर में भवन निर्माण कार्य चल रहा थ। जिसमें वह मजदूरी कर रहा था। इस बीच दोपहर का भोजन करने के लिए कुंवरजीत उर्फ होदर घर जा रहा था की तभी सीवान की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार का नियंत्रण बिगड़ गया और उसको ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

इस दौरान लोगों ने मोटरसाइकिल चालक को पकड़ पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने मुआवजे के लिये सड़क जाम भी किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

बता दें कि मृतक होदर महतो के चार पुत्र और एक पुत्री है। पुत्रों में गौतम कुमार, शंकर कुमार, सोनू कुमार व राजू कुमार एवं लड़की रानी कुमारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026