Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

निकेश चन्द्र तिवारी को मिला अतिरिक्त कमान,पार्टी के आला कमान ने सौंपी जिम्मेवारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जदयू के निकेश चन्द्र तिवारी को पार्टी मीडिया सेल के जिला संयोजक का अतिरिक्त कमान सौंपा गया है।मालूम हो कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, आर. सी. पी. सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के पहल पर पार्टी ने मीडिया सेल का गठन किया है, जो पार्टी के विचारधारा, उपलब्धियों और अपने नेता के मूल मंत्र समावेशी विकास को आमजन तक पहुंचाने का काम करेगा।बताते चलें कि एक सप्ताह पहले ही निकेश चन्द्र तिवारी के नाम की घोषणा हो गई थी। आज पटना में पार्टी के प्रदेश स्तरीय बैठक में श्री तिवारी को मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉo अमरदीप ने मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकेश जी एक कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ एक कुशल वक्ता भी हैं और तथ्यों को बहुत ही आसानी से रखने में महारत हासिल है। इसी का नतीजा है कि लंबे समय से पार्टी के प्रवक्ता पद को सुशोभित कर रहे हैं। इनके संयोजक पद पर मनोनयन से सिवान में पार्टी और धारदार होगी।नवनियुक्त संयोजक निकेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि पिछले लगभग 22-23 वर्षों से पार्टी का काम ईमानदारी से करते आ रहे हैं और आगे भी निःस्वार्थ भाव से करते रहेंगे। जो नई जिम्मेवारी मिली है वो चुनौती भरी है लेकिन मैं पुरा प्रयास करूँगा कि अपने नेता के विश्वास को बरकरार रखूँ। संयोजक श्री तिवारी ने कहा कि बहुत ही जल्द प्रखण्डों में भी एक-एक संयोजक की नियुक्ति की जाएगी। उसके लिए हम पार्टी के नेताओं से विर्मश कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024