परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के मुख्य द्वार पर बैंक से रुपये उठाकर जा रही एक महिला उपभोक्ता को अपाची पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने हाथ में रुपये से भरा थैला छीन कर पचरुखी रोड के चौधरी पट्टी के तरफ भागने में सफल रहे। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी एक बाइक पर दो सवार थे। उसमें एक हेलमेट पहन कर गाड़ी चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित महिला द्वारा हंगामा करने पर बाजारवासी एकत्रित होकर बदमाशों का पीछा किए, तब तक अपराधी काफी दूर भाग चुके थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के डीके सारंगपुर निवासी इश्तेयाक अहमद की पत्नी लैला बेगम मंगलवार की दोपहर बसंतपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 35 हजार रुपये निकाल कर बाजार करने थाना रोड में गई थी। पूर्व से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने थाना के मुख्य द्वार पर उक्त घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उक्त थैला में उसका बैंक का पासबुक भी था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…