Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में भारत बंद का मिला जुला रहा असर

परवेज अख्तर/सिवान : देश में बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल और महंगाई को अपना आधार बना सोमवार को विपक्षी दलों ने भारत बंद किया। इसका असर जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में भी देखने को मिला। विभिन्न दल के कार्यकर्ता सोमवार की सुबह से ही सड़क पर उतरकर दुकान एवं वाहनों को बंद कराते देखे गए। कार्यकर्ताओं ने व्यवसायियों तथा वाहन चालकों से भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर इसे सफल बनाने की अपील की। इस दौरान सड़कों पर वाहन जहां तहां खड़े रहे और दूर-दराज आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना तथा उन्हें इस भीषण गर्मी में दो-चार होना पड़ा। अपराह्न दो बजे के बाद जाम हटने से वाहनों का परिचालन शुरू हुआ तथा दुकानें खुलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी गश्त करती रही। महाराजगंज में राजद नेता अरविंद गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता,अमरेंद्र राठौर, मार्कंडेय सिंह, दयाशंकर द्बिवेदी, कांग्रेस नेता परशुराम सिंह,रमेश उपाध्याय, शंभूनाथ सुरोपम सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं बसंतपुर में भी जाम का मिला जुला असर रहा। 12.45 बजे पुलिस प्रशासन के सहयोग से जाम हटाया गया। गोरेयाकोठी प्रखंड के बसंतपुर प्रखंड मुख्य मार्ग को महागठबंधन के सहयोगी पार्टियों के द्वारा बंद किया गया। इस मौके मौके पर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी सरकार है, हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ती जा रही है। महंगाई से आम जनता परेशान है। इस मौके पर राजद के मो. मंसूर, देवीलाल शर्मा, रंजीत कुमार, मन्नान कांग्रेस, हम और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। दारौंदा प्रखंड में बंद का असर रहा। कांग्रेस, राजद कार्यकर्ता छपरा-सिवान मुख्य पथ को जाम कर आवागमन बाधित कर दिए। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी, युवा राजद जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता, सरोज भारती, जब्बर हुसैन, बच्चा तिवारी, कन्हैया यादव, गोरख यादव, सीताराम राम, जंगबहादुर राम, जयकिशुन शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन दिलावर आदि ने घंटों एनएच 85 जाम कर प्रदर्शन किया। हसनपुरा में राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम, कांग्रेस अध्यक्ष जावेद अली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सिवानन- हसनपुरा मुख्य सड़क को जाम कर पूर्ण रूप से यातायात को बाधित कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि नुमान अहमद उर्फ कक्कू, इरफान अहमद, अश्वथामा यादव, अयूब खान, सोनेलाल, केशवेंद्र कुमार, राजाराम सिंह, हाफिज जुबैर, राजू, राजू चौरसिया, सुल्तान अहमद, पिंटू, विशाल, एसरार अहमद, संदीप यादव, कामिल रजा शंकर मांझी जाफर खान आदि शामिल थे। आंदर प्रखंड के आंदर, पतार, असांव बाजार में भारत बंद को लेकर ांग्रेस कमिटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पं. अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय, सूरज पाठक, अच्छेलाल यादव, भोला राजभर, तनु पाठक, बिंदा लाल भगत,हरिशंकर बैठा, बिरजू यादव, भानू सिंह, हरिकिशुन शर्मा, सुनील सिंह,देवेंद्र भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लखनौरा एवं मदारपुर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एनएच 101 को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष भोला पांडेय, संजय, जाप मणिकांत मिश्रा, श्रीकांत यादव, हजरत हुसैन, राजू अंसारी, राजन कुमार, राजद नेता सुरेंद्र पांडेय,पूर्व उप मुखिया चंद्रिका यादव, अजीत सिंह, शमीम अहमद आदि शामिल थे। दरौली में दरौली-मैरवा, दरौली-आंदर, दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा। कांग्रेस व राजद सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता दोन में रोड जाम किए हुए थे। बंद कराने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चंद्र श्रीवास्तव, उप प्रमुख सह राजद नेता उमेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष महामया प्रसाद, धनंजय पांडेय, नासीर खां, रामनरेश राम, आत्मादेव पांडेय, सत्यदेव प्रसाद सहित काफी संख्या में राजद, कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल थे। मैरवा मैरवा धाम पर सुबह 5 बजे ही भाकपा माले के कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्रित हो गए। मैरवा से दरौली-गुठनी-सिवान जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। बंद कराने में माले कार्यकर्ता ने योगेंद्र कुशवाहा, जयराम यादव, ओमप्रकाश राम, मुकेश सिंह कुशवाहा, बृजेश राम, अशोक प्रजापति के नेतृत्व में सड़क जाम किया।सिसवन प्रखंड के चैनपुर के अंबेडकर चौक पर राजद, भाकपा माले एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोड को तार से बांधकर सिसवन-सिवान, चैनपुर-छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बंद कराने वाले लोगों में राजद के विश्वकर्मा चौहान, शमीम अहमद, अजीत सिंह, सूबेदार यादव, बुआ यादव, नीतीश यादव, धर्मनाथ प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल थे। भगवानपुर हाट में प्रखंड मुख्यालय बाजार में एनएच 101 जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर, राजद नेता एवं जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू एवं बलिराम राय के नेतृत्व में मुख्य सड़क को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन जाम कर प्रदर्शन किया। मलमलिया चौक कांग्रेस जिला सचिव उमेश सिंह , राजद नेता अनिल सिंह, भाकपा नेता राजेंद्र सिंह के नेतृत्व एनएच 101 एवं एसएच 73 को जाम कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर, प्रखंड राजद अध्यक्ष बंगाली प्रसाद, बलीराम राय, जयप्रकाश राय, उमेश सिंह, बागेश्वर प्रसाद आदि शामिल थे। 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026