परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने स्कूटी चालक युवती को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में स्कूटी सवार वृद्ध महिला व युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना के बाद उन्हें इलाज कराने के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़िता की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खुदाई बारी गांव निवासी पूनम देवी व वर्षा देवी के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध वर्षा देवी अपनी बेटी से मिलने के लिए सीवान शहर में स्कूटी पर सवार होकर आ रही थी. इसी दौरान बबुनिया मोड़ के समीप एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से भागने में सफल हो गया.सड़क पर गिरने के बाद आज पड़ोस के लोगों ने उन्हें उठाकर किसी तरह ऑटो में लादकर सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…