हुसैनगंज में पारिवारिक कलह में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, पीएमसीएच रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने परिवारिक कलह से आजिज आकर आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. परिजनों ने उसे आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. पीड़ित की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव निवासी इरशाद अली के 26 वर्षीय पुत्र खुर्शेद अली के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि खुर्शीद पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था. खाना-पीना बिलकुल छोड़ दिया था.

परिजनों द्वारा बार-बार पूछने के बावजूद भी वह कुछ नहीं बता पा रहा था. बताया कि परिवार के सभी लोग दोपहर में अपने-अपने कमरे में आराम कर रहे थे इसी दौरान खुर्शीद कहीं बाहर से आया और अपने कमरे में चला गया. थोड़ी देर बाद जब परिजन उसे खाना खाने के लिए पूछने उनके कमरे में गए तो देखा कि खुर्शीद के मुंह से झाग निकल रहा है. इसके बाद परिवार के महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद परिवार के अन्य पुरुष दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से चिकित्सकों ने गंभीर बताते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024