मुजफ्फरपुर: जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने एक पुलिसकर्मी को रौंद दिया और फरार हो गया। मामला ब्रह्मपुरा थाना के देवरिया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे का है। जहां शुक्रवार को एक बाइक सवार ने पुलिसकर्मी नंद कुमार राम को रौंद दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भी घायल हो गया। जब तक मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी पहुंचते तब तक बाइक को छोड़े युवक मौके से भाग निकला।
दूसरी ओर घायल पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पुलिसकर्मी के सीने, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त कर लिया है। थानेदार ने बताया कि जब्त बाइक का सत्यपान कराया जा रहा है। घायल जवान के बयान पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…