परवेज़ अख्तर/सिवान:
सीवान जिले में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी से चार लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। बड़हरिया के कर्बला हर्दिया टोला निवासी नबी अहमद अपनी पत्नी चांदनी के साथ शहर के फेडरल बैंक की शाखा से दोपहर एक बजे चार लाख रूपये की निकासी कर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पकड़ी मोड़ के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।नबी अहमद बड़हरिया बाजार में टूडेज फैशन नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। इधर इतनी बड़ी रकम की लूट के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…