परवेज़ अख्तर/सिवान:
सीवान-मैरवा मुख्यमार्ग के मुफस्सिल थानांतर्गत भंटापोखर गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह ट्रक व जीप की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय पंचदेव सिंह के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय काफी घना कोहरा था।
उसी दौरान मैरवा के तरफ से आ रही जीप ट्रक में जा कर टकरा गई। जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। घायल कुछ यात्रियों ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने यात्रियों के साथ लूटपाट भी की। कुछ यात्रियों ने बताया कि हमलोगों का कई बैग जीप से गायब था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…