परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली गांव समीप सोमवार की सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने विद्यालय के आदेशपाल को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन स्थिति गंभीर को देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया गया। घायल को देखने के लिए सदर अस्पताल में काफी संख्या में भीड़ हो गई थी। घायल बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह गोरेयाकोठी के छितौली हाई स्कूल के आदेशपाल राजालाल प्रसाद हैं।वहीं घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।
स्वजनों ने घटना के बारे में बताया कि आदेशपाल राजालाल प्रसाद सोमवार को सुबह 9 बजे छितौली हाई स्कूल में अपने ड्यूटी पर साइकिल से जा रहे थे। जब वे छतौली खरियार के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने आकर उनके दाहिने कान के पास गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। राजलाल प्रसाद घायल हो कर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान कर स्वजनों को ़फोन पर घटना की सूचना दी। घायल की पत्नी लीलावती देवी पैक्स अध्यक्ष हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों की मानें तो उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना की जांच तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद लोगों में रोष देखा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…