Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में हत्या, लूट व डकैती कांड में फरार अपराधी गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
हत्या, लूट, डकैती आदि दर्जनों कांडों में संलिप्त फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने रविवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी बलुआ टोला निवासी सुनील सिंह है। एसपी अभिनव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हत्या, डकैती, लूट के कई कांडों में वांछित एवं अवैध शराब के बड़ी खेप लाने के आरोपित शराब व्यवसायी सुनील सिंह को बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

सुनील सिंह एक कुख्यात अपराधी है तथा इसके विरुद्ध सिवान के साथ गोपालगंज जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में लूट एवं डकैती के कई कांड दर्ज हैं। यह अपराधी मुफस्सिल थाना कांड संख्या में कुर्की के बाद भी फरार चल रहा था तथा संजय मांझी की हत्या में नामजद होने के बाद से फरार था। इसी कांड में सुनील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह, पुअनि अभिनंदन यादव, पुअनि ललन कुमार, पुअनि विकास कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024