Categories: छपरा

छपरा में बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार पर चलायी गोली, CCTV से पहचान में जुटी पुलिस

छपरा: सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में सोमवार को तीन अपराधियों ने एक दुकानदार पर गोली चला दिया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। तीनों अपराधी पल्सर बाइक से थे और गोली चलाने के बाद बाइक पर सवार सभी अपराधी भाग खड़े हुए। घटना के बाद पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की सीसीटीवी कैमरा से पहचान की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकनूर के नागेंद्र सिंह के किराना दुकान के पास अपराधी पहुंचे और उक्त दुकान में फायरिंग कर दिया।

गोली चलने के बाद दहशत फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर दिघवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद सीसीटीवी के फुटेज के सहारे पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है । थानाध्यक्ष शोएब आलम ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024