Categories: छपरा

छपरा में पुलिस वाले बनकर शराब की चेक करने आये और बकरी चोरी कर हो गए फरार

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के खराटी नहर से पश्चिम स्थित गांव से रविवार की रात्रि में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस के वेश में शराब की जांच करने पहुंचे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चार बकरियों की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में खरटी गांव निवासी धर्मनाथ महतो ने तरैया थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है

कि रविवार को अपने घर पर सोया हुआ था तभी रात्रि करीब 12:30 बजे एक पिकअप वैन से चार से पांच की संख्या में कुछ अज्ञात व्यक्ति आये और मेरे पलानी में बंधे हुए चार बकरियों को पिकअप पर लाड लिए और बोले कि विनोद कौन है, दारु बेचता है। हम पुलिस वाले हैं, दारू पकड़ने आए हैं।

पुलिस के डर से हमलोग कुछ नहीं बोले और डरे सहमे रह गए। जब वे लोग पिकअप लेकर तरैया नहर के रास्ते चले गए और जब हम अपने पड़ोस के लोगों को जगाकर अपना फुसनुमा पलानी चेक किया तो मेरी दो बकरी और दो खस्सी गायब थी। तब हमारे होश उड़ गए, उक्त मोहल्ले में इसके पूर्व भी बकरी चोरी के अनेकों घटनाएं हो चुकी है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026