Categories: पटना

ज्वेलर्स दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने की 29 लाख की लूट, मौके पर अफरा- तफरी

पूर्णिया: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे है. बिहार के पूर्णिया में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलर्स से 29 लाख रुपए लूट लूए . दुकानदार अपनी दुकान बंदकर स्कूटी से रजनी चौक स्थित हरिओम ज्वेलर्स में हिसाब कर रहे थे. तभी बाइक सवार बदमाश आए और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए. जाते जाते ज्वेलर्स की चेन भी छीनकर ले गए. बैग में 400 ग्राम सोने का गहना था. इसके अलावा 4 लाख रुपए कैश रखे थे।

पीड़ित भट्ठादुर्गा निवासी एकम्बा ज्वेलर्स के मालिक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि वे अपनी प्रतिष्ठान एकंबा ज्वेलर्स में ताला बंद कर रजनी चौक स्थित हरिओम ज्वेलर्स में हिसाब करने के लिए आए थे. तभी बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित के मुताबिक सभी लुटेरे नवयुवक थे. लूट की घटना को स्थानीय थाने में दर्ज करा दिया गया है।

इधर पुलिस को सूचना मिलते ही छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस बाइक सवार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. इस मामले में सदर डीएसपी एसके सरोज ने बताया कि जल्द ही बदमाश पुलिस के शिकंजे में होंगे। फिलहाल लूट की घटना से ज्वेलर्स का परिवार सदमे में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026