पटना: कांग्रेस ने विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए। आठ प्रत्याशियों की सूची में एक महिला भी है। प्रदेश कांग्रेस ने राजद के इनकार के बाद अपने बूते सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जानकारी के अनुसार पार्टी को 50 से अधिक आवेदन मिले। जिनमें से जिला वार तीन-तीन और किसी सीट के लिए चार-चार प्रत्याशियों के नाम का पैनल केंद्रीय कमेटी को भेजा गया था। जिन पर मंथन के बाद पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है।
जातीय समीकरण को साधने की कोशिश भी की गई है। पार्टी मीडिया सेल के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने बताया कि आलाकमान की स्वीकृति के बाद पहली सूची जारी की जा रही है। जल्द ही दूसरी सूची भी जारी होगी। उन्होंने कहा उम्मीद है दूसरी सूची में शेष बचे 16 नाम जारी कर दिए जाएंगे।
विदित हो कि लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 24 में से 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुका है। पार्टी ने एक सीट भाकपा को दी है। आरजेडी ने अभी समस्तीपुर, नवादा और पूर्णिया के लिए प्रत्याशी नहीं घोषित किए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से काफी कोशिशों के बाद राजद ने एमएलसी चुनाव के लिए उनका साथ छोड़ दिया है। राजद का कहना है कि केंद्र में वह कांग्रेस के साथ है पर बिहार में नहीं। ऐसे में गुरुवार को कांग्रेस ने भी अलग राह अपनाते हुए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। हालांकि देखना होगा कि पार्टी की ओर से आठ के अलावा अन्य सीटों पर किसे टिकट दिया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…