सिवान में लूट की नियत से बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, स्तिथि गंभीर

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाईपास में लूट की नीयत से बाइक सवार दो अपराधियो ने एक दुकानदार पर गोली चला दिया। जिसमें दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दुकानदार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव निवासी भिरगुनाथ का पुत्र केदार प्रसाद है।घटना के सम्बंध में घायल ने बताया कि महराजगंज के मौनिया बाबा रोड में लेथ मशीन का दुकान हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार की रात दुकान बंद कर अपने घर बड़रम लौट रहा था। जहां पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप पहुँचा ही था तब तक पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रोका। जिसके बाद अपनी बाइक तेज कर डर से भागने लगा। कुछ दूर तक अपराधियो ने रोकने की कोशिश की। जिसका मैने विरोध किया।जिसके बाद अपराधिओ ने गाली गलौज करते हुए गोली चला दी और गोली लग गई।

जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गया।भागते हुए एक घर के पास जा कर रुक गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि स्थानीय लोगो का कहना है कि अपराधियों ने दुकानदार को गोली मारी है। परंतु दुकानदार के पूरे शरीर मे छारा लगी है। जो काफी गंभीर था। जिसके बाद घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई और परिजन सदर अस्पताल में पहुँच गए। इधर घटना के 15 घंटा बाद भी पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह को इसकी जानकारी नही हो सकी है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ी हो रही है।समय बीत जाने के बाद भी थाने से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घायल के आक्रोशित परिजनों का कहना है कि हाईवे पर पुलिस गस्ती नहीं करती है।जिसके वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।इस मामले में घायल ने अज्ञात के खिलाफ थाने में आवेदन भी दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024