Categories: छपरा

छपरा: समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम: डॉ अनिल

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

छपरा: शहर के शायमचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन के चित्र पर शिक्षकों और छात्रों ने मल्यार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के शिक्षकों व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षकों को संजीवनी संस्कार स्कूल के संस्थापक व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने सौल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है, क्योंकि शिक्षक ही समाज को सही दिशा देने की क्षमता रखता है।

अपनी सृजनात्मक क्षमता के जरिए वह न सिर्फ समाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है, अपितु नवाचारों को स्थापित करके नए शैक्षिक वातावरण का निर्माण भी कर सकता है। इस मौके पर डॉ नेहा कुमारी,डॉ विशाल कुमार संजीवनी संस्कर स्कूल के प्रिंसिपल रणजीत भगत, अभय राय, तरुण कुमार, व गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026