परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पूरब बदली मोड़ समीप शनिवार की देर शाम हथियार बंद तीन अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी से हथियार का भय दिखा तीन हजार रुपये, तीन मोबाइल और एक बाइक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित व्यवसायी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब आठ बजे नारायणपुर गांव निवासी त्रिभुवन तिवारी बदली मोड़ स्थित अपनी दवा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के पूरब सुनसान स्थान पर एक बाइक पर हथियारबंद तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर घटना का अंजाम दे दिया।थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…