परवेज अख्तर/सिवान : लगातार चार दिनों से अरंडा गांव में बिजली नहीं रहने से दर्जनों ग्रामीणों ने रजनपुरा पावर सब स्टेशन पर हंगामा एवं प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि विगत चार दिनों से बिजली व्यवस्था काफी चरमरा गई है। बिजली का बिल समय पर जमा होता है और बिजली समय से नहीं रहती है। हंगामा करने वालों में शेख गुड्डू, इंतखाब आलम, समीर अली, शाहबाज़ आलम, धीरज पंडित, नौशाद आलम, नाहिद इकबाल, सद्दाम हुसैन, तौफीक इक़बाल, सोनू अली, शाहंशाह अली, तौफीक आलम, शेरू, धन्नू, मुकेश कुमार, रामचंद्र कुमार राम आदि शामिल थे। वहीं लोगों ने कहा कि लगातार 4 दिनों से बिजली मिस्री अलताज़ आलम को फ़ोन किया जा रहा है, लेकिन फ़ोन नहीं उठा रहे हैं। इस संदर्भ में जेई से संपर्क करने पर बताया कि कोई जवाब नहीं दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…