✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिंदुसार पूरब टोला स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान देवी-देवताओं की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ संयोजक राहुल तिवारी ने बताया कि दुर्गा मंदिर यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बढ़ई टोला होते हुए आकोपुर पश्चिम टोला से ओरमा बाजार होते हुए बासोपाली घाट पर पहुंची।
जहां यज्ञ कार्यक्रम में आए पंडितों व विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल उठाया गया। कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां परिक्रमा के पश्चात कलश स्थापित किया गया। यज्ञ को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। कलश यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ ही सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…