सिवान: हज यात्रा पर जाने वाले 122 जायरीनों की स्वास्थ्य जांच कर लगाए गए टीके

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के 122 जायरीनों का टीकाकरण बुधवार को शहर के तेलहट्टा बाजार स्थित सेराजुल उलूम मदरसा में किया गया। सदर अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर इसराइल तथा प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अमित चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में जायरीनों को तीन प्रकार के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अमित चंद्र मिश्रा ने बताया कि हज यात्रियों को मेनजाइटिस और इन्फ्लूएजा का टीकाकरण किया गया। साथ ही सभी यात्रियों को पोलियो की खुराक भी दी गई। उन्होंने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले 70 से अधिक उम्र के यात्रियों को ही इन्फ्लूएजा का टीका दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग निर्देश के आलोक में हज यात्रियों को स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण करवाने के बाद हज पर जाना है। हज कमेटी द्वारा जिले से जाने वाले 157 हज यात्रियों को टीका लगाने की सूची उपलब्ध कराई गई थी। बुधवार को लगभग 122 हज यात्रियों को टीके लगाए गए तथा उनके हेल्थ कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर मेडिकल टीम में एएनएम इंदु कुमारी, आरती कुमारी, लिपिक अजहर इमाम, मनोज कुमार, अशोक कुमार शर्मा, जीएनएम कृष्णा कुमार, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बृजकिशोर प्रसाद शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026