Gopalganj News in Hindi

देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती शहर के विभिन्न जगहों पर समारोह पूर्वक मनाई गई इसी कड़ी में आज प्रातः7:30 बजे पटेल चौक सिवान स्थित देश के पहले गृह मंत्री और भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट गाइड के द्वारा माल्यार्पण कर राष्ट्रीय सलामी देने के पश्चात रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया ।जिला मुख्य आयुक्त अभिषेक कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया।जिला प्रशिक्षक भानु प्रताप ओझा ने राष्ट्रीय सलामी दिलवाया।गाइड कैप्टन अपूर्वा,रेंजर अपराजिता,रोवर नीतीश तिवारी,रोवर विनोदकुमार,गाइड शिबि कुमारी,ज्योतिष कुमार,सचिन कुमार,नीतीश कुमार,अंकुश कुमार,रवि कुमार,बैभव कुमार,गौरव कुमार ,डिकी कुमार,अजय कुमार आदि स्काउट कैडेट्स ने रन फ़ॉर यूनिटी में भाग लेते हुए गांधी मैदान तक कि दौड़ लगाई।गांधी मूर्ति के पाश सफाई करके सैल्यूट किया गया ।अंत मे जिला मुख्य आयुक्त ने संबोधित करते हुए उनके योगदानो की चर्चा किये और सबके प्रति आभार प्रकट किये। वहीं दूसरी ओर शहर के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पटेल चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई जहां पटेल सेवा संघ द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्श आज भी जीवंत हैं हमें उनके आदर्श एवं विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है इस अवसर पर बासुदेव पटेल संयोजक अभिनव पटेल भाजपा नेता त्रिलोकी सिंह पटेल दीनानाथ पटेल मनोरंजन सिंह लोजपा नेता मुजफ्फरइमाम सूरज गुप्ता महात्मा भाई बाल्मीकि प्रसाद अवनीत पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026