छपरा: जिले के मशरख प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में भारत के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती मनायी गयी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राजेन्द्र प्रसाद जी को याद किया।कोरोना गाइड लाइन में छात्रों के लिए विद्यालय में सरकार द्वारा पठन-पाठन बंद रहने के कारण शिक्षकों ने सादे समारोह में कार्यक्रम आयोजित किया।
उच्च विद्यालय मशरक में कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्णवाल ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम एवं संविधान निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाई।श्री प्रसाद “सादा जीवन,उच्च विचार” के सिद्धांतों के प्रबल समर्थक थे।उक्त अवसर पर विद्यालय शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी,संजीव कुमार सिंह,खेल प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह,अरविन्द कुमार सिंह,प्रभात चन्द्र भूषण, राजेन्द्र प्रसाद,दुर्गा प्रसाद, रामप्रवेश पंडित एवं परिचारक राजकुमार प्रसाद उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…