छपरा

विश्व विकलांगता दिवस पर प्रबुद्ध लोगों ने भेदभाव मिटाने का दिया संदेश

छपरा: मशरख प्रखंड के बाजार क्षेत्र अवस्थित शिव मंदिर में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर गुरूवार को विश्व विकलांगता दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों ने शपथ के माध्यम से संदेश लिया कि हमें समाज में विकलांगता के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए और न ही ऐसा व्यवहार करना चाहिए जिससे उनमें हीन भावना आए। विकलांग भी समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।इस अवसर पर पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद ने यह संदेश दिया कि विकलांग भी हमारे समाज का अभिन्न अंग है। विकलांगता से लड़ा जा सकता है. उदाहरण पोलियो है, जिसके निराकरण के लिए आज लोगों को अपने बच्चों को इसकी दवा समय से पिलानी चाहिये जिससे कि इस रोग से बचा जा सके।

उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने अपील की कि सरकार और प्रशासन को सार्वजनिक स्थानों एवं अन्य जगहों पर विकलांग लोगों के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और विकलांगता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विश्वभर में 3 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया जाता है।यह दिवस शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को देश की मुख्य धारा में लाने के लिए मनाया जाता है।इसका मुख्य उदे्दश्य आधुनिक समाज में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के साथ हो रहे भेद-भाव को समाप्त किया जाना है। इस भेद-भाव में समाज और व्यक्ति दोनों की भूमिका रेखांकित होती रही है. सरकार द्वारा किये गए प्रयास में सरकारी सेवा में आरक्षण देना योजनाओं में विकलांगों की भागीदारी को प्रमुखता देना आदि को शामिल किया जाता रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024