परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय चौक बाजार मे सोमवार को भाजपा पशुधन एवं कृषि अनुसंधान समिति सदस्य विंध्याचल राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संविधान दिवस के रूप मे मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय नेता संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस एवं राजद के.नेताओं द्वारा देश के संविधान से खिलवाड़ करतें हुए संविधान को तार-तार किया गया। संविधान बिगाड़ने वाले लोग आज संविधान बचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। बैठक को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार मांझी ने कहा कि डॉ. भीम राव अांबेडकर द्वारा बनाई गई संविधान का सबसे बड़े रखवाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इनकी लोकप्रियता से सभी दलों को घबराहट हो रही है। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला प्रवक्ता सौरभ सिंह मंटू, नंद कुमार ओझा, रमेंद्र यादव, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, रामप्रवेश सहनी, रामानंद शर्मा, सुभाष राम, संजय श्रीवास्तव सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…