गोरियाकोठी

पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान : गोरेयाकोठी थाने के सिसई शिव मंदिर के पास स्टेट हाई वे 73 पर सोमवार को सिवान से आ रही पिकअप ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठे एक छात्र की मौत घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक जामो थाना क्षेत्र के मराछी डुमरा निवासी सुरेश साह का पुत्र नवीन कुमार (14) है, जबकि घायल गांव का पंकज कुमार राम है। नवीन तीन भाईयों में माझिल था। घटना के बाद से पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि जामो थाना क्षेत्र के मराछी डुमरा निवासी सुरेश साह का पुत्र नवीन कुमार गांव के ही पंकज कुमार राम के साथ सोमवार घर आ रहा था। बाइक पर नवीन कुमार पीछे बैठा था। जब बाइक सिसई शिव मंदिर के पास पहुंची तो सिवान से आ रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप का अगला चक्का पीछे बैठे नवीन के गर्दन पर चढ़ गया। जिस कारण उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन के साथ फरार हो गया। सूचना पाकर गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उदय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मृत पड़े छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में लग गए। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। वहीं घायल का इलाज सिसई उपस्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतक के दादा उमेश साह ने गोरेयाकोठी थाने में आवेदन देकर अज्ञात पिकअप गाड़ी और अज्ञात चालक को आरोपित किया है। इधर मौत की सूचना मितले ही नवीन के घर में कोहराम मचा था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024