परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के महेंद्र उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा नेता सरोज सिंह राणा ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसे आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि जिले में हुए विकास कार्यों का एक रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा और जनता के बीच में बांटा जाएगा, भाजपा के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और 2019 का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। इस मौके सरोज सिंह राणा,समाजसेवी चंद्रमा सिंह, पीयूष सिंह, कलिंद्र सिंह, संजीत कुमार,योगेंद्र मिश्र, बसंत पाठक आदि उपस्थित थे।
मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय किसान की बैठक रविवार को भगवान चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जामो थाना क्षेत्र के खुलासा गांव में गरीबों के साथ हुई बर्बरता और प्रशासन की विफलता की निंदा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय कमेटी का निर्माण किया गया, जिसके संयोजक अर्जुन यादव को चुना गया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुंशी सिंह, श्रीराम सिंह, गणेश राम, गुलाबचंद प्रसाद गुप्ता, नाजीलाल भगत, कमलावती देवी, परमा चौधरी, योगेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…