दरौंदा

शिविर में डेढ़ सौ श्रमिकों का हुआ निबंधन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द पंचायत भवन परिसर में रविवार को शिविर लगा श्रम संसाधन विभाग द्वारा करीब डेढ़ सौ श्रमिकों का निबंधन किया गया। शिविर में श्रम पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद ने बताया कि कर्मकार या कोई भी निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक जिसका उम्र 18 से 60 है, उन्हें निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाते की छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज का दो फोटो, नवीनीकरण का शुल्क आदि देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निबंधन होने से श्रमिकों को 14 प्रकार के फायदे होंगे। उन्होंने बताया कि विवाह सहायता, पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्वाभाविक मृत्यु या दुर्घटना से मृत्यु तथा चिकित्सा सहायता, बच्चों की शिक्षा, वित्तीय सहायता आदि पर विशेष जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बीडीसी सुमन देवी, पूर्व बीडीसी संतोष सिंह, विनोद प्रसाद, शंकर महतो, हरेंद्र महतो, पारस महतो, राजेश महतो, निजामुद्दीन, इजहार मियां, मनोज कुमार, शिवनाथ साह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026