Categories: पटना

बीजेपी ने चिराग के मणिपुर में एकमात्र विधायक को पार्टी में शामिल करा लिया…

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चिराग के एमएलए को अपने पाले में शामिल कर लिया है। मणिपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के इकलौते विधायक करम श्याम ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में करम श्याम भाजपा में शामिल हुए। इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में आयोजित कार्यक्रम में सीएम बीरेन ने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा करम की सहायता से फिर सत्ता में लौटेगी। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे।

हाल ही में उनके दल के छह सांसदों में से पांच ने चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मानकर अलग राह अपना ली थी। बाद में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में हाजीपुर लोकसभा सीट के सांसद पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था। चिराग ने पार्टी और परिवार में टूट का जिम्मेदार चाचा पशुपति पारस और बिहार सीएम नीतीश कुमार को बताया था। पिछले साल नवंबर महीने में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी चिराग जदयू के खिलाफ प्रचार कर रहे थे।

बावजूद इसके उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। उनके दल ने एक सीट जीती पर बाद में विधायक ने जेडीयू का दामन थाम लिया। चाचा-भतीजे के विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों को अलग नाम पर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। पारस को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और चुनाव चिह्न सिलाई मशीन मिला। वहीं चिराग को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और हेलीकाप्टर चुनाव चिह्न चुनाव आयोग ने दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026