अभी-अभी : गोरेयाकोठी में 20 वर्षीय युवती की हत्या कर अपराधियों ने लाश को पोखरे में फेंका

सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, इलाके में सनसनी

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: शुक्रवार की अलसुबह सिवान जिले के गोरेयाकोठी बाजार से एक बहुत हीं बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है कि जहां अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवती की हत्या कर उसकी लाश को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गोरेयाकोठी बाजार से सटे भूतनाथ के पोखरे में फेंक डाला।उधर भूतनाथ के पोखरे से बरामद लाश के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है तथा तरह-तरह अटकलों का बाजार गर्म है।ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया होगा।

लेकिन स्पष्ट रूप से दुष्कर्म का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सत्य माना जाएगा।जबकि बरामद लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने हत्या करने से पहले युवती को बेरहमी पूर्वक पिटाई भी की है।उसके चेहरे समेत कई हिस्सों पर जख्म के निशान भी दिख रहे थे।उधर बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसके लाश को पोखरे से निकलवाया तथा पंचनामा के आधार पर लाश को पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा बरामद लाश की पहचान भी कर ली गई है जो जामो बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती है।जो गुरुवार से ही अचानक अपने घर से गायब हो गई थी और उसके परिजन अभी काफी खोजबीन कर ही रहे थे कि शुक्रवार की अलसुबह परिजनों को एक मनहूस खबर मिली की गोरेयाकोठी बाजार से सटे भूतनाथ के पोखरे में एक युवती की लाश पड़ा हुआ है.

तो परिजन मौके वारदात पर पहुंचे जहां पोखरे में पड़ी लाश की पहचान अपने गुमशुदा पुत्री के रूप में की।उधर बरामद लाश के बाद इलाके में तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।वहीं पुलिस परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026