Siwan News

गंदी राजनीति करती है बीजेपी : माले

परवेज़ अख्तर/सीवान :- देश का लोकतंत्र खतरे में है। जब-जब बीजेपी की सरकार केंद्र में आई है, महंगाई को चरम सीमा पर लाई है। लोकतंत्र को बचाने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार से बीजेपी को हटाना होगा। ये बातें जिले के मैरवा प्रखंड के मिडिल स्कूल मझवलिया में माले द्वारा भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ के एक दिवसीय जनसम्मेलन में पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कही। पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी सामंतों की सरकार है। इस सरकार में दलितों, पिछड़ों,अल्पसंख्यकों व गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माले द्वारा प्रत्येक पंचायत में सम्मेलन कर लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मैरवा प्रखंड सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि बीजेपी हमेशा धर्म और संप्रदाय के नाम गंदी राजनीति करती है। माले नेता रविन्द्र भारती ने कहा कि हमलोग जनसम्मेलन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ एकजुट हो कर आने वाले चुनाव में इसका जवाब देंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता रामशंकर राम ने की। जबकि मंच संचालन हंसनाथ राम ने किया। मौके पर हरेंद्र ठाकुर, श्यामलाल राम,ताजमोहम्मद, रोजाद्दीन अंसारी व अनिल प्रसाद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026