परवेज़ अख्तर/सीवान:- इराक के मोसुल में आईएसआईएस आंतकी संगठन के हमले में मारे गए तितरा पंचायत के बसंतपुर(बिन टोली) के राजू यादव के परिजनों से मिलने शनिवार को राजद के पुर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन की पत्नी सह राजद नेत्री हिना शहाब पहुंची। राजद नेत्री हिना शहाब ने कहा कि राजू यादव की हत्या कर आंतकी संगठन ने कायरता का परिचय दिया था। हिना ने पीड़ित परिजनों से कहा कि मृत राजू के घर के जितने भी बच्चे है उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च मैं वहन करूंगी। राजद नेत्री ने जब मृत राजू के मां से मिली तो वह गले से लिपट रोने लगी। इसपर राजद नेत्री के भावुक होते ही वहां मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गई। हिना शहाब के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सीवान के जितने भी व्यक्ति इराक के मोसुल में आंतकी संगठन द्वारा मारे गए है, उनके परिजनों के साथ पूरा राजद परिवार खड़ा है। पूर्व मंत्री ने राजू की मां से कहा आप धैर्य रखें, हर दुख में हमलोग आपके साथ है। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, राजद नेता हरेंद्र सिंह, अजय चौहान, क्यूम अंसारी, प्रयाग यादव, संजय यादव, श्रीकांत यादव, हरेंद्र यादव, चंद्रिका यादव, सुरेंद्र यादव, धीरज ठाकुर, रत्नेश यादव, नवाब अंसारी, जयप्रकाश यादव, भोला यादव व उपेंद्र यादव थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…