परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक के समीप शनिवार को भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की। इस मौके पर कार्यकर्ता व लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रतिदिन दिन दहाड़े बैंक लूट, हत्या आम बात हो गई है। जनता डरी है। सांसद ने कहा कि सरकार का 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा फेल हो गया है।
आज तक बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया। सांसद ने कहा कि विपक्ष लाख एकजुटता दिखा लें 2024 के चुनाव में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को जिस तरह बिहार पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया वह निंदनीय है। कार्यक्रम संचालन दिलीप कुमार सिंह ने किया। समारोह को भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, अमरजीत सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, मनीष सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, राहुल सिंह, अवधेश पांडेय, शिकु श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सैकड़ों ने हस्ताक्षर किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…