परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा गांव स्थित नहर के समीप तीन अगस्त की दोपहर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने क्षेत्र में वसूली कर शाखा लौटने के दौरान बंधन बैंक कर्मी गुड्डू कुमार साह से हथियार का भय दिखा 1.70 लाख रुपये, पर्स, टैब, मोबाइल लूट ली थी, इस मामले में पीड़ित बैंक कर्मी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।
घटना के 48 घंटे बीतने के बावजूद भी मामले का उद्भेदन करने में पुलिस विफल रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन इसमें शनिवार की देर शाम तक उसे कोई सफलता नहीं मिली थी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि लूट की घटना को लेकर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। वहींं इस घटना के बाद बैंक कर्मी व अन्य लोगों में दहशत का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…