भगवानपुर हाट

भैंस चराने गई दो बच्चियों की पइन में डूबने से मौत

परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरायपड़ौली गांव में सोमवार की शाम दो बच्चियों की कठही पुल के पास नहर के पईन में डूबने से मौत हो गयी है। मरने वाली बच्चियां गणेश राय उर्फ रकटू यादव की पुत्री रीमा कुमारी(12 वर्ष) व हरि यादव की पुत्री गुड़िया कुमारी(13 वर्ष) थीं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भैंस चराने गईं थीं। देर शाम को जब दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान दोनों बच्चियां कठही पुल के पास नहर के पईन में मृत पाईं गईं। एक साथ दो बच्चियों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गईं। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों का दाह संस्कार कर दिया। दोनों मृत बच्चियां उत्क्रमित हाई स्कूल सरायपड़ौली की छठी व सातवीं वर्ग की छात्राएं थीं। रीमा छठे वर्ग की व गुड़िया सातवें वर्ग की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह स्कूल खुलने पर जब इसकी जानकारी हुई तो हेडमास्टर लखीचंद पंडित की अध्यक्षता में स्कूल में शोकसभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की गई। शोकसभा में शिक्षक सनीश कुमार, रामनारायण प्रसाद, अशेश्वर तिवारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी, सत्यदेव प्रसाद व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024