परवेज अख्तर/सीवान :- भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने पांच लाख रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी को लेकर स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें बड़हरिया सदर पंचायत की वार्ड सदस्य किरण देवी और उनके पति अशोक मिश्रा को नामजद किया गया है। भाजपा नेता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 25 सितम्बर की रात 8 बजे वार्ड सदस्य किरण देवी और उनके पति अशोक मिश्रा ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी की मांग की। इसके साथ ही कहा कि वार्ड सदस्य किरण देवी द्वारा वार्ड 10 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य एक निजी जमीन पर करा कर 4 लाख 80 हजार का गबन कर लिया गया था। जिसकी शिकायत बीडीओ से की गई थी। जिसको लेकर जांच की मांग की गई है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वही दूसरी ओर इस मामले में वार्ड सदस्य किरण देवी ने भी बीडीओ को आवेदन देकर भाजपा नेता पर पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…