परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के तालिमापुर वार्ड संख्या छह में सांसद द्वारा 8 लाख से अधिक राशि की लागत से स्वीकृत सामुदायिक कार्य योजना में संवेदक से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश पांडेय और शिव कुमार कुशवाहा समेत अन्य लोगों पर काम कराने से पूर्व रंगदारी की मांगने एवं कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। मामले में सुरेंद्र यादव ने जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान को आवेदन देकर इन लोगों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पूछे जाने पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश पांडेय और शिव कुमार कुशवाहा ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…