परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से आठवीं वर्ग का छात्र बुधवार से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है।छात्र के लापता होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ने लगी है। गायब हुआ लड़का बगौरा निवासी कन्हैया ठाकुर का पुत्र पवन ठाकुर है। परिजनों ने कहा कि पवन बुधवार की दोपहर घर से निकला है। जब रात तक घर नहीं लौटा तब उसकी तलाश की गई। परिजनों ने पूरी रात गांव से लेकर रिश्तेदार के यहां भी पूछताछ की, लेकिन 24 घंटा बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसको लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही है। जैसे -जैसे समय बीत रहा वैसे- वैसे परिजनों को चिंता बढ़ती जा रही है। गायब छात्र बगौरा के ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल के वर्ग आठवीं का छात्र था। वह एक भाई एवं दो बहन है। परिजन इसकी सूचना स्थानीय थाने को दे चुके हैं। हालांकि परिजन अभी तक किसी से गहरी दुश्मनी की आशंका से भी इन्कार कर रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…