Categories: पटना

बिहार NDA को कमजोर कर रहे भाजपा नेता! मांझी की पार्टी ने लगाया बड़ा आरोप!

पटना: सम्राट अशोक के मुद्दे पर बिहार एनडीए के घटक दलों के बीच खींचतान जारी है. बीजेपी और जेडीयू (JDU) के बीच तो इस कदर आग लगी हुई है कि दोनों पार्टियों के नेता भाषाई मर्यादा को भूलकर एक दूसरे निजी पर टिप्पणी कर रहे है।

स्थिति एसी है कि गठबंधन के शिर्ष नेताओं को बीच बचाव करने के लिए उतरना पड़ रहा है. इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ने बीजेपी (BJP) के शिर्ष नेताओं से विवाद में हस्तक्षेप करने की अपील की है. ताकि वे विवाद जल्द खत्म हो जाए. ऐसा नहीं हुआ तो ये विवाद गठबंधन के लिए घातक साबित होगा।

पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि बीजेपी शिर्ष नेतृत्व बिहार एनडीए में जारी विवाद में हस्तक्षेप करें. बिहार बीजेपी नेता लगातार एनडीए में शामिल दलों के नेताओं पर गलत बयानबाजी कर रहें है. बीजेपी नेतृत्व बताए आखिर क्या कारण है कि एनडीए में शामिल दलों से सिर्फ बीजेपी नेताओं का ही विवाद हो रहा है? विवाद जल्द खत्म हो इसकी जवाबदेही बीजेपी शिर्ष नेतृत्व की है।

गौरतलब है कि यह सारा विवाद साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा के एक लेख पर मचा हुआ है. उन्होंने लेख में बिहार का गौरव मानें जाने वाले सम्राट अशोक के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस मुद्दे को उठाते हुए जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी से साहित्यकार से अवार्ड वापस लेने को कहा था. इस पर बीजेपी नेताओं ने विपरीत प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद से ही वार पलटवार का दौर जारी है. हालांकि, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने दोनों पार्टियों के नेताओं से बयानबाजी नहीं करने की अपील की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026