Categories: पटना

शराबबंदी के विषय में पटना हाईकोर्ट ने मांगी सुप्रीम कोर्ट की हेल्प, थोक के भाव में गिरफ्तारी और फिर जमानत की सुनवाई, कोर्ट नहीं कर पा रहा निपटारा

पटना: बिहार में शराबबंदी के चलते आए दिन मामले में कई गिरफ्तारी होती रहती। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता और फिर कोर्ट में सुनवाई चलती। लगातार शराबबंदी मामले में सुनवाई के कारण कोर्ट के बाकी मामले पैंडिंग में हैं। कोर्ट बार बार शराबबंदी मामले में अंदर पहुंचे अभियुक्तों के जमानत पर सुनवाई करता और बाकी मामले लंबित रह जाते।

इसे लेकर हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। बता दें कि शराबबंदी कानून के तहत की गिरफ्तारी के बाद जमानत अर्जी को लेकर पटना हाई कोर्ट द्वारा सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी दी गई है। कोर्ट द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के कारण जमानत याचिकाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है। पटना हाईकोर्ट ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार लगभग 25% नियमित जमानत याचिका केवल शराबबंदी से जुड़ी हुई हैं। जजों के स्वीकृत पदों से आधे से भी कम के साथ फिलहाल काम करना पड़ रहा है, इसलिए याचिकाओं के निपटारे में देरी हो रही और काफी मामले लंबित पड़ गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026