भाजपा सांसद ने श्री शतचंडी महायज्ञ के मेले का किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार में आयोजित श्री सतचंडी महायज्ञ के मेले का विधिवत उद्घाटन बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,  विधायक देवेशकान्त सिंह, सीवान जिला सेंट्रल कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी, बीजेपी नेता राजीव रंजन पांडेय आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया. शुक्रवार की देर  यज्ञस्थल पहुंचे इन  नेताओं ने 108 देवी-देवताओं की मूर्तियों के दर्शन किए व मूर्तियों के दर्शन कर सभी नेता काफी खुश नजर आये. सांसद श्री सिग्रीवाल और विधायक श्री सिंह सहित सभी नेताओं का स्वागत श्रीश्री 1008 श्री चंदनदास उर्फ फलाहारी बाबा व मदन जी परासर ने किया.

इस अवसर पर सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का निर्माण होता है. लोगों को भले-बुरे,धर्म-अधर्म, सत्कर्म-कुकर्म का बोध होता है.सात्विक भावनाओं का उदय होता है. मौके पर शंभू सिंह,राजू कुशवाहा, मुखिया राजेश आनंद राज,राजीव रंजन पांडे, देवेन्द्र गिरी, मनोज गुप्ता, सरोज गुप्ता, उमा पांडेय,अनिल कुशवाहा, संतोष राम,संदीप शार्मा, ओसिहर सोनी,सुनील शर्मा, मिथिलेश गुप्ता, लव-कुश कुशवाहा,अमित चौहान,संतोष राम, राहुल कुशवाहा,रवि राम,अशोक चौधरी आदि मौजूद थे. मंचीय  संचालन संजय कुमार सुमन ने करते हुए सबका आभार व्यक्त किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026